spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

काशीपुर : भाजपा नेता डॉ गिरीश चंद्र तिवारी ने टिकट के लिए ठोकी ताल

आकाश गुप्ता

काशीपुर (महानाद) : भाजपा नेता डॉ. गिरीश तिवारी ने काशीपुर से भाजपा के टिकट पर दावेदारी करते हुए कहा कि मैं शहर में रुके हुये विकास कार्यों को पूरा कराने की जिम्मेदारी के साथ पार्टी और जनता की कसौटी पर खरा उतरूंगा।

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गिरीश चंद्र तिवारी ने आज अपने निवास पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कि बीते साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में भाजपा सरकार ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने चहुंमुखी विकास कार्य किये हैं। आल वैदर रोड जैसी परियोजना, चारधाम यात्रा को सुगम बनाना और रोजगार व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदेश की जनता को दी हैं।

डॉ. तिवारी ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने 57 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई। अबकी बार सीटों का लक्ष्य साठ पार का है। और प्रदेश की जनता भी पुनः भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि काशीपुर में भाजपा के शासन काल में विकास के तमाम कार्य हुये हैं। फ्लाईओवर की वर्षों पुरानी मांग का सपना भाजपा के शासन काल में पूरा होने जा रहा है। यदि उन्हें इस विधानसभा क्षेत्र में सेवा का अवसर मिला तो वह अब तक के रुके हुये विकास कार्य पूरा कराने की पूरी जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles