spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

बड़ी खबर : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी ने सभी पदों से हटाया

देहरादून (महानाद) : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी को कमजोर बनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के सभी पदों से हटा दिया है।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को लिखे पत्र में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा है कि प्रदेश की जनता भ्रश्टाचारी भाजपा की सरकार को हटाकर कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है। कांग्रेस भी भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए उसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है लेकिन आप कांग्रेस की इस लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं। इस हेतु आपको कई बार चेतावनी दी गई। बावजूद इसके आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में सक्रिय हैं इसलिए अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है।
बता दें कि कई दिन पहले किशोर उपाध्याय भाजपा के नेताओं से मिले थे जिसको लेकर कांग्रेस में उनके खिलाफ खासी नाराजगी नजर आ रही थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles