spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर का विनाश रोकने के लिए हराना होगा चीमा को : दीपक बाली

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर के नव निर्माण का संकल्प लेकरआम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार में अब पूरी ताकत झोंक दी है। विधानसभा क्षेत्र के मानपुर, फिरोजपुर, प्रकाश सिटी, इस्लामनगर, आर्य नगर, रॉयल इनक्लेव सहित विभिन्न स्थानों पर जन संपर्क करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने कहा है कि उनका सीधा चुनावी मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से है। उनका उद्देश्य इस शहर और क्षेत्र को विधायक हरभजन सिंह चीमा से बचाना है।

बाली ने कहा कि यदि काशीपुर के विनाश को रोकना है तो इस बार क्षेत्र की जनता को चीमा को हर हाल में चुनाव हराना होगा। उन्होंने साफ कहा की भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने बीते 20 वर्षों में काशीपुर क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया उल्टे उसे रसातल में पहुंचा दिया। यदि इस बार उनका बेटा चुनाव जीत गया तो काशीपुर का बचा खुचा अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा। क्योंकि हरभजन सिंह चीमा ने काशीपुर का विनाश करने की लगता है जैसे कसम खा रखी है और विधायक जी की अभी भी काशीपुर के और विनाश की तमन्ना है। तभी तो उन्होंने अपने उस बेटे को चुनाव मैदान में उतारा है जो न राजनीति जानता है और न जनता को। जनता भी उसे नहीं जनती और पहचानती।

बाली ने कहा कि विधायक चीमा जवाब दें कि जब वे चार बार के विधायक होकर भी और दो-दो बार प्रदेश में अपनी सरकार बनने पर भी काशीपुर का कोई विकास नहीं कर पाए तो फिर वह कौन सा लालच है जिसकी वजह से वे विधायकी नहीं छोड़ना चाहते और हर बार चुनाव लड़ने मैदान में आ जाते हैं। वे जवाब दें कि उन्होंने अपने कार्यकाल में यदि कोई भ्रष्टाचार नहीं किया तो सूची जारी कर जनता को बताएं कि उन्होंने 20 वर्षों में अपने विधायक निधि के विकास कार्य कितने ठेकेदारों से कराए?

बाली ने कहा कि बेटे का तो सिर्फ नाम है जबकि हकीकत में अप्रत्यक्ष रूप में चुनाव वही विधायक हरभजन सिंह चीमा लड़ रहे हैं जो कभी जनता के साथ रहे ही नहीं।

बाली के अलावा आम आदमी पार्टी की अन्य टीमें भी लगातार नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर जनता से विकास के लिए केवल एक मौका मांग रही हैं। गिरीताल क्षेत्र में युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष आकाश मोहन दीक्षित धनौरी पट्टी में, मधुबाला सचदेवा रामपुरम में, मनोज कुमार शर्मा कचनाल गोसाई में, देवराज वर्मा व तिलक राज मौहल्ला गंज में, मयंक शर्मा महेशपुरा में, आरेंद्र वर्मा प्रतापपुर व धनोरी पट्टी में, लक्षित शर्मा वैशाली कॉलोनी में, नितिन पराशर नीझड़ा व धनोरी पट्टी में, सुशील व योगी शिव नगर में प्रचार कर आप के लिए प्रचार कर वोट मांगे।

तो वहीं आम आदमी पार्टी के परिवार में आज भी इजाफा हुआ और मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शांति देवी, अशोक कुमार शुक्ला, राजेश, गुड्डी देवी, कमलेश देवी, शशि, रजनी, किरण देवी, हरिओम, गुड्डू, कमला देवी सहित दर्जनों महिला व पुरुष भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

उधर, काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में ‘बूथ संकल्प आप विकल्प’ अभियान के तहत उर्वशी दत्त बाली ने चुनाव प्रचार के साथ-साथ गंगापुर रकवा स्थित बूथ 141, रायपुर खुर्द स्थित बूथ 148 एवं विजय नगर, नई बस्ती स्थित बूथ सं. 46 बरखेड़ा कला में बूथ सं 149 तथा खरमासा में बूथ संख्या 5 आदि कार्यालयों का उद्घाटन किया और बूथ अध्यक्ष दिनेश चरण सिंह, महेश कुमार, कुलदीप सिंह व मौहम्मद अजीम को इस नई जिम्मेदारी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles