spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

कौन बनेगा मुख्यमंत्री? धामी या बलूनी? आज होगा एलान?

विकास अग्रवाल
देहरादून/दिल्ली (महानाद): उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बनाने की कवायद तेज हो गई है। दिल्ली में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के घर पर पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सतपाल महाराज, मदन कौशिक और अजय कुमार के बीच बैठक हो रही है। माना जा रहा है कि डॉ. निशंक धामी को ही फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

वहीं, सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि आलाकमान ने अनिल बलूनी को मुख्यमंत्री बनाने का इरादा कर लिया है और बस उनके नाम का एलान किया जाना है।

बता दें कि आज ही गृहमंत्री अमित शाह के घर भी एक बैठक हुई जिसमें रा. अध्यक्ष जेपी नड्डा, डा. निशंक, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पुष्कर सिंह धामी, मदन कौशिक शामिल हुए। जानकारी मिल रही है कि शाह ने मुख्यमंत्री पद को लेकर की जा रही लॉबिंग पर नाराजगी जताई है। ऐसे में लग रहा है कि कहीं न कहीं आलाकमान अनिल बलूनी को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में है।

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया है कि कल सुबह सभी विधायक शपथ ग्रहण करेंगे, उन्हें प्रोटम स्पीकर बंशीधर भगत शपथ दिलवायेंगे। उसके बाद कल शाम को ही विधान मंडल की बैठक आयोजित होगी जिसमें मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान किया जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles