spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

पंजाब : आम आदमी पार्टी इन 5 लोगों को भेजेगी राज्यसभा

चंडीगढ़ (महानाद) : पंजाब में बड़ी जीत हासिल करने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 5 राज्यसभा सीटों से अपने 5 नेताओं को उच्च सदन (राज्यसभा) में भेजने की तैयारी कर ली है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली आईआईटी के प्रोफेसर संदीप पाठक, क्रिकेटर हरभजन सिंह, पंजाब इकाई के सह-प्रभारी राघव चड्ढा तथा अशोक मित्तल तथा संजीव अरोरा को राज्यसभा का टिकट दिया है।

बता दें कि अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर हैं तथा संजीव अरोरा बड़े उद्योगपति हैं। डॉ. संदीप पाठक लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं तथा पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बैकरूम को संभालते रहे हैं।

वहीं, अपना नामांकन करने पहुंचे राघव चड्ढा ने कहा कि मैं यहां राज्यसभा के नामांकन के लिए आया हूं। मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे इतनी कम आयु में यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। मैं पंजाब के लोगों के मुद्दों को उच्च सदन में उठाऊंगा और उनके हितों की रक्षा करने के लिए काम करूंगा।

बता दें कि पंजाब में राज्यसभा की कुल 7 सीटें हैं, जिनमें से 5 का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। पंजाब की 117 में से 92 सीटों पर जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी को अब इसका फायदा राज्यसभा में भी मिलने वाला है। इससे पहले दिल्ली की 4 राज्यसभा सीटों पर भी उसका ही कब्जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles