spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

ज्वैलरी चोर गिरोह की 3 महिलायें व एक पुरुष गिरफ्तार

चंबा (महानाद) : पुलिस ने टिहरी के चंबा में ज्वैलरी चोरी करने वाले गिरोह की 3 महिलाओं व 1 पुरुष को गिरफ्तार कर मात्र 5 घंटे में में ही चोरी का खुलासा कर दिया।

बता दें कि कल दिनांक 25-03-2022 को चंबा स्थित आरती ज्वैलर्स में 3 महिलायें व 1 पुरुष ग्राहक बनकर आये तथा ज्वैलरी खरीदने की बात कहते हुए दुकान में गले व कान के विभिन्न आभूषण देखने के पश्चात डिजाइन पसंद न आना कहकर चले गये। जब दुकान स्वामी द्वारा दिखाई गई ज्वैलरी को इकट्ठा किया गया तो उसमें कुछ ज्वेलरी कम पाई गई। शक होने पर दुकान स्वामी मोहित पंवार पुत्र सुमन पंवार निवासी मसूरी रोड, चंबा द्वारा दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की तो उक्त महिलाएं ज्वैलरी चोरी कर जेब में रखते हुए दिखाई दीं।

इस पर दुकान स्वामी द्वारा सायं 5 बजे घटना की सूचना थाना चंबा में दी गई। जिस पर थाना चंबा में अज्ञात अभियुक्तगणों के विरुद्ध रुचोरी का अभियोग पंजीकृत कर सूचना उच्चाधिकारियों को दी गयी।

मामले के खुलासे के लिए एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर ने सीओ टिहरी महेश चंद्र बिंजोला के पर्यवेक्षण में एसएचओ चंबा इंस्पेक्टर पंकज देवरानी के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक पुलिस-टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जनपद के थाना नरेंद्रनगर, मुनीकीरेती सहित अन्य थानों से घटना की जानकारी साझा कर अभियुक्तगणों की तलाश में जनपद स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के फलस्वरूप पुलिस द्वारा भद्रकाली के निकट एक आई-20 कार डीएल 07 सीएल 3492 सहित चारों अभियुक्तगणों को अभियोग दर्ज होने के महज 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई ज्वेलरी की शत-प्रतिशत बरामदगी की गयी।

नाम-पता अभियुक्तगण –
– गीता पत्नी राजेश निवासी अंबेडकरनगर, कटघर, मुरादाबाद (उ.प्र.)।
– कुसुम पत्नी सतपाल निवासी सुलतानपुरी, दिल्ली।
– मंजू पत्नी सुंदर निवासी गंगा विहार,दिल्ली।
– मुस्तफा रमजानी पुत्र सी. रमजानी निवासी जनता मजदूर कॉलोनी, गढ़ी रोड़ उत्तर पूर्वी दिल्ली।

पुलिस टीम में एसएचओ चंबा पंकज देवरानी, एसएसआई नवीन जुराल, कां. भास्कर, शेर सिंह, पूजा तथा सोबिता शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles