spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

वाट्सएप के जरिए चला रहे थे देह व्यापार का धंधा, दो युवतियों सहित 4 गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद) : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम उधम सिंह नगर ने अनैतिक कार्यों में संलिप्त 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कल दिनांक 16.04.2022 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य को सूचना मिली की कुछ महिलाओं व पुरुषों द्वारा रुद्रपुर शहर में अनैतिक देह व्यापार का कार्य किया जा रहा है। जिनके द्वारा मोबाइलों के माध्यम से युवतियों की फोटो को वाट्सएप के माध्यम से भेज कर युवतियों के दाम लगाकर पैसे लेकर अनैतिक धंधा किया रहा है। जिससे युवाओं में गलत असर पड़ रहा है।

सूचना पर सीओ ऑरपरेशन परवेज अली के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम व एडीटीएफ टीम का गठन कर संयुक्त रूप से पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए जनता इंटर कॉलेज के पास से 4 व्यक्तियों को अनैतिक व्यापार करते पकड़ा गया, जिनके पास से मोबाइल बरामद हुए। मोबाइलों में ग्राहकों को कई कई युवतियों की फोटो भेज कर युवतियों के दाम लगाकर पेटीएम के माध्यम से पैसे लिए जाने पर चारों व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त शातिर किस्म के है जिनके सम्बन्ध में अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में भी जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1-विप्लव (32 वर्ष) पुत्र युसूफ खान निवासी एफ-80, जवाहर पार्क, खानपुर, दक्षिण दिल्ली हाल निवासी आवाज विकास, रुद्रपुर।
2-सुकुमार सरकार (32 वर्ष) पुत्र मनेंद्र सरकार निवासी वार्ड नंबर 2, मोतीपुर बुक्सोरा, दिनेशपुर, जनपद उधम सिंह नगर हाल निवासी आवास विकास, रुद्रपुर।
3-प्रिया (22 वर्ष) पत्नी अभय डाली निवासी ग्राम खुरपिया बंडिया, वार्ड नंबर 2, किच्छाच जनपद उधम सिंह नगर हाल निवासी गोल मढैया ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर।
4- राखी बेगम उर्फ लवली (30 वर्ष) पत्नी विप्लव खान निवासी एफ 80, जवाहर पार्क, खानपुर, दक्षिण दिल्ली हाल निवासी आवास विकास, रुद्रपुर।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles