spot_img
spot_img
Wednesday, April 29, 2026
spot_img

Breaking : ऋषिनगरी में हैवानियत की हद हुई पार, मासूम के ऊपर डाल दिया तेज़ाब

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तिलक रोड पर घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। जब बच्चे की चीख पुकार सुनी तो उसकी मां मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। फिलहाल परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है।

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तिलक रोड भजन आश्रम तीन के निवासी दो वर्षीय रूद्र कटारिया रात के करीब 8:30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे की मां हिमांशी कटारिया भी उसके साथ थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने बच्चे की निकर पर तेजाब डाल दिया। जिससे बच्चा चीखने चिल्लाने लगा उसकी मां ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया।

बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता महेश कटारिया किसी काम से हरिद्वार गए हुए थे। जब परिवार जनों के द्वारा उन्हें सूचना मिली वह तुरंत भागे भागे मौके पर आ गए। एसपीएस राजकीय अस्पताल में बच्चे का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles