spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

योगी का कड़ा एक्शन : डीजीपी मुकुल गोयल को हटाया

लखनऊ (महानाद) : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए यूपी के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को आदेशों की अवहेलना करने और कामकाज में रुचि न लेने पर हटा दिया गया है।

सरकार की ओर से कहा गया है कि आदेश का पालन नहीं करने और काम में रुचि नहीं लेने पर यह कदम उठाया गया है। मुकुल गोयल ने जुलाई 2021 में यूपी के पुलिस प्रमुख का पद संभाला था। पद संभालते समय उन्‍होंने कहा था कि वह अपराध पर नियंत्रण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पुलिसकर्मी संवेदनशील रहें और राज्‍य के लोगों से जुड़े रहें.

गोयल इससे पहले अल्‍मोड़ा, जालौन, मैनपुरी, हाथरस, आजमगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर और मेरठ जिले के एसपी/एसएसपी के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। वे भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस आईटीबीपी) और नेशनल डिजास्‍टर रिस्‍पांस फोर्स में भी जिम्‍मेदारी संभाल चुके हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles