spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

उत्तराखंड मेरिट लिस्ट : हाईस्कूल में मुकुल सिल्सवाल ने किया टॉप, लड़कियों में रबीना कोरंगा ने मारी बाजी, जसपुर के विशेष कुमार का 12वां नंबर

विकास अग्रवाल
रामनगर (महानाद) : उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो गया है। हाईस्कूल में सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार, टिहरी गढ़वाल के मुकुल सिल्सवाल ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 499 (99 प्रतिशत) अंक प्राप्त किये हैं।

मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान सुमन ग्रामर एसएसएस ब्रहमखाल, उत्तरकाशी के आयुष अवस्थी ने प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में से 493 (98.60 प्रतिशत) अंक प्राप्त किये हैं।

मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार, टिहरी गढ़वाल के आयुष जुयाल ने प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में से 493 (98.60 प्रतिशत) अंक प्राप्त किये हैं।

वहीं, लड़कियों में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा रबीना कोरंगा ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 492 (98.40 प्रतिशत) अंक प्राप्त किये हैं।

लड़कियों में दूसरा स्थान वीएएसएसएस खादरी श्यामपुर, देहरादून की सोनी ने प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में से 490 (98.00 प्रतिशत) अंक प्राप्त किये हैं।

लड़कियों में तीसरा स्थान एसवीएम आईसीएस चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी की समीक्षा ने प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में से 489 (97.80 प्रतिशत) अंक प्राप्त किये हैं।

 

डाउनलोड करें पूरी मेरिट लिस्ट –

Merit list

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles