spot_img
spot_img
Thursday, July 2, 2026
spot_img

ढेला नदी में बही कार में 7 लोग दिल्ली और पंजाब के, एक युवती रामनगर की, काशीपुर की युवती की बची जान

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : आज सुबह 5 बजे रामनगर के ढेला नदी में बही कार में 9 लोगों की मृत्यु हुई है। जिनमें दो युवतियां दिल्ली की, एक युवती नोएडा की तथा एक युवती रामनगर की है। जबकि 5 युवक/युवतियां पंजाब के हैं। वहीं एकमात्र युवती जिसकी जान बची है। वह काशीपुर की रहने वाली है। मृतकों में कुल 3 युवक व 6 युवतियां शामिल हैं। कार में कुल 10 लोग सवार थे।

बता दें कि आज सुबह लगभग 05.30 बजे एक व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बताया कि ढेला रोखड़ रपटे पर एक गाड़ी पानी के तेज बहाव में बह गयी है । उक्त सूचना पर कोतवाल रामनगर अरुण कुमार सैनी मय एसआई मनोज अधिकारी, कां. तालिब हुसैन, संजय दोसाद, ललित आगरी, श्याम सिंह, दीवान सिंह मय फायर सर्विस के मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक गाड़ी अरटिगा नम्बर पीबी01 सी 6089 ढेला रोखड़ रपटे में अचानक पानी का तेज बहाब आ जाने के कारण बहकर रोड के नीचे रोखड़ में फंसी हुयी थी। तत्काल ही राहत बचाव कार्य प्रारम्भ किये गये तथा 1 युवती नाजिया पत्नी शाने आलम निवासी कार्बेट कालोनी रामनगर (उम्र 20 वर्ष) हाल निवासी परिनगर, काशीपुर जिला उधम सिंह नगर को जिन्दा बचाया गया तथा 06 युवतियों व 03 पुरुषों के शव गाड़ी के अन्दर से गाड़ी के शीशे व दरवाजे आदि काटकर बाहर निकाले गये। उक्त मृतकों की पहचान –
1- पवन जैकब पुत्र सुरजीत जैकब निवासी भीमनगर, सफावादी गेट, झुगिया, पटियाला, पंजाब।
2- अमनदीप सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी चालान पट्टी, भवानीगढ़, संगरुर, पंजाब।
3- कविता पत्नी भूपेन्द्र सिंह निवासी गुरु अंगदेव कालोनी, राजपुरा, पटियाला, पंजाब।
4- जानवी उर्फ सपना निवासी बलविन्दर सिंह, इन्द्रपुरा, पटियाला पंजाब।
5- इकबाल निवासी पटियाला।
6- संगीता तमांग उर्फ माही पुत्री नारायण तमांग निवासी कल्लू, मौहल्ला गढ़ी, ईस्ट आफ कैलाश, नई दिल्ली।
7- हिना निवासी अमनमाला एनजीओ, रिसर्च फाउन्डेशन, सुभाष विहार, भजनपुरा, दिल्ली।
8- पिंकी कुमारी उर्फ सकीना पत्नी देवेन्द्र साहनी निवासी फ्लैट नम्बर 502, बी आमैक्श, फारेस्ट स्पा, सैक्टर 93बी, नोएडा, उ.प्र.।
9- आशिया पुत्री मौ. उमर निवासी कार्बेट कालोनी, रामनगर

जांच पड़ताल में जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त सभी लोग कार्बेट स्माल टाउन होम स्टे एण्ड रेस्टोरेन्ट, ढेला में रुके हुए थे तथा प्रातः समय लगभग 05.00 बजे उक्त होम स्टे से चैक आउट कर रामनगर के लिए निकले थे। सभी मृतकों का राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles