spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

जीवन के लिए बहुत जरूरी है वृक्षारोपण, विनाश की ओर ले जा रहा है पेड़ों का कटान : दीपक बाली

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : क्लीन एंड ग्रीन संस्था ने अजय चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में आज अपना घर कालोनी में वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा कि पेड़ पृथ्वी की सुंदरता ही नहीं बल्कि जीवनदायक भी है। अतः हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना चाहिए। आए दिन पेड़ों का होता कटान ही हमें विनाश की ओर ले जा रहा है और घटती ऑक्सीजन के कारण जीवन पर खतरा मंडरा रहा है।

बता दें कि विगत कई वर्षों से लगातार काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन के सभी सदस्य अपनी कड़ी मेहनत से काशीपुर शहर को हरा भरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए लोक पर्व हरेला के पावन अवसर पर संस्था द्वारा अपना घर सोसायटी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से दर्जनों पौधे लगाकर सोसायटी के सम्मानितजनों को प्रत्येक पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा सभी के द्वारा पौधों की देखभाल अपने परिवार के सदस्य की तरह करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त विवेक राय, संस्थाध्यक्ष सर्वेश बंसल, अपना घर सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लन, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज जोशी, उमेश जोशी, मनोज डोबरियाल, संजय चतुर्वेदी, विकल्प गुड़िया, विशाल शर्मा, पीके बक्शी, अर्चना लोहनी, भावना खनौलिया सहित दर्जनों स्त्री पुरुष पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles