spot_img
spot_img
Friday, March 27, 2026
spot_img

जमीन खरीदारों को हो रही परेशानी, भू नामांतरण में बरतें सावधानी : दीपक रावत

विकास अग्रवाल
हल्द्वानी (महानाद): कुमायूं कमिश्नर ने मंडल के समस्त तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को भू-नामान्तरण की प्रक्रिया में सावधानी बरतने के निर्देश दिये हैं।

कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान संज्ञान में आया है कि विक्रेताओं द्वारा माल अभिलेखों मे दर्ज रकबे से अधिक भूमि विक्रेतागणों को विक्रय कर दी जाती है। उन भूखण्डों में क्रेता के नामान्तरण होने के उपरांत माल अभिलेखों में भूमि के रकबे में भिन्नता हो रही है, जिससे क्रेताओं/वादकारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही विवाद की स्थिति में विभिन्न न्यायालयों में अनावश्यक वाद दर्ज होने की सम्भावना बनी रहती है।

उक्त प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुये कमिश्नर दीपक रावत ने कुमाऊं मण्डल के सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिये हैं कि भू-खण्डों के नामान्तरण करते समय उपरोक्त तथ्यों का भली-भांति परीक्षण करते हुये नामान्तरण की प्रक्रिया में सावधानी बरतना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा यदि किसी तहसीलान्तर्गत इस प्रकार के प्रकरण परिलक्षित हो रह हैं तो उन प्रकरणों में कार्यवाही कर सूचना जिलाधिकारी के माध्यम से आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा की भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles