spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

जसपुर : बोले भाजपा नगर अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष का होगा भव्य स्वागत

हर घर तिरंगा अभियान होगा सफल-डॉ. सिंघल

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के प्रथम बार जसपुर आगमन को लेकर स्वागत समारोह के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

भाजपा नगर अध्यक्ष सुधीर विश्नोई ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा मंडल काशीपुर, जसपुर समेत पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सभा को संबोधित करेंगे।

विश्नोई ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कल 9 अगस्त दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे अफजलगढ़ रोड स्थित स्वागत मंडप पर पहुँचेंगे। जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इससे पूर्व बाईक रैली के द्वारा कार्यकर्ता स्वागत करते हुए स्वागत मंडप पहुँचेंगे, जहां नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगें।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने के लिए कहा। पूर्व विधायक और भाजपा नेता डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जसपुर दौरे को भव्य-दिव्य बनाने और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का विश्वास दिलाया।

इस अवसर पर मंडी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, विनीत चौहान, राजकुमार गुम्बर, डॉ. सुदेश कुमार, विनोद प्रजापति , सरवन सिद्धू , खड़क सिंह, रवि साहनी, हरप्रीत सिंह ,अशोक खन्ना, ब्रजवीर चौधरी, विशाल कश्यप, भूदेव सिंह चौहान, रवि कश्यप, अभिषेक चौहान, अनिल नागर, रणवीर चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles