spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

जितने दिन सरकार है कूद लो, अपनी एक-एक चीज लूंगा वापिस : अफजाल अंसारी

गाजीपुर (महानाद) : माफिया मुख्तार अंसारी के भाई तथा गाजीपुर के एमपी अफजाल अंसारी ने रविवार को सदर विधानसभा में तीन सड़कों का लोकार्पण करने के दौरान योगी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जितने दिन तुम्हारी सरकार है, कूद लो। मेरी सरकार आने पर एक-एक बात का हिसाब देना होगा। मैं अपनी-अपनी एक-एक चीज वापस लूंगा।
अंसारी ने कहा कि मैं दूसरी मिट्टी का बना हूं। 40 साल से जुल्म ज्यादती और सामंतवाद के खिलाफ लड़ता रहा हूं। गरीबों की मदद करता हूं। जहां भी गरीब पर अत्याचार होगा, आधी रात को उसके आंसू पोंछने का काम करूंगा। खती, मकान और बिल्डिंग लोगों का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन यह अफजाल अंसारी का हिस्सा नहीं है।
उन्होंने कहा कि तुम खुश हो लो कि अफजाल अंसारी की कुकी्र करवाकर उसे कंगाल कर दिया। लेकिन मेरी असली पूंजी तो गाजीपुर की गरीब जनता है। जिसको तुम्हारे बाप की सरकार भी कुर्क नहीं कर सकती। तुम्हारे बड़े-बड़े सूरमा आए, पंजा लड़ाए और चले गए। 2024 में फिर समय आएगा। जैसे विधानसभा चुनावों में गाजीपुर में निल रहे, वैसे ही 2024 के इलेक्शन में पूरे पूर्वांचल में निल करा दूंगा। इसी की बेचैनी में मुझे पस्त करने की कोशिश की जा रही है। इसलिए यह सारे आक्रमण किये जा रहे हैं। मैं इन आक्रमणों को झेल लूंगा।
अंसारी ने कहा कि इनके अरमान हैं कि मैं घुटने टेक दूंगा। लेकिन इस जीवन में यह पूरा होने वाला नहीं है। बुजदिल रोज जन्म लेता है और मर जाता है। हम वसूल वाले लोग हैं। इनसे डरने वाले नहीं हैं। मैं संविधान के अनुसार लड़ाई लडूंगा।
ईडी  छापेमारी पर उन्होंने कहा कि जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी के ऊपर मूषक चढ़ा दे रहे हैं, तो हमारे में क्या है। ईडी की 14 घंटे की कार्रवाई के बाद भी उन्हें कुछ नहीं मिला। मैं जमींदार खानदान से हूं। बाप-दादा ने बनाया था। 5 बार विधायक और दो बार सांसद रहा हूं। तनख्वाह और पेंशन भी मिलती है। हमारी बाजार में सैकड़ों दुकानें हैं। उसका किराया भी मिलता है। तुम क्या सड़क का कंगाल समझते हो?
उन्होंने कहा कि मैं न गलत हूं और न गलत था। जब गलत ही नहीं हैं, तो हमारे यहां से गलत कुछ मिल भी नहीं सकता। हां, परेशानी जरूर हुई। सारा दिन मोबाइल जब्त रखे। पूरे जिले में हड़कंप मच गया। किसी से किसी का संपर्क नहीं हो पा रहा था। उस दौरान हमारे  हमदर्द भी परेशान थे और इनके भक्त लोग भी परेशान थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles