spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

रुद्रपुर : शिविर लगाकर बनाये दिव्यांग प्रमाणपत्र

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद) : जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र रुद्रपुर, उधम सिंह नगर में आज दिव्यांगों के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 122 दिव्यांग जनों ने अपना पंजीकरण करया।

शिविर में अस्थि के डॉ. डीके त्रिपाठी ने अस्थि के 28 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए और 12 दिव्यांग जनों को एक्स-रे व मेडिसन के लिए लिखा। डॉ. आरके सिन्हा ने 14 मूक बधिर के, डॉ. दशमेश कौर, डॉ. ढल्ला ने 18 मानसिक दिव्यांग जन के प्रमाण पत्र बनाए। डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने 03दृदृष्टि बाधित, डॉ. बलजीत कौर ने 1 थैलीसीमिया दिव्यांग का सर्टिफिकेट बनाया।

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर के स्टाफ द्वारा 63 दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग किया गया साथ ही 15 दिव्यांग जनों के यूडी आईडी कार्ड जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा बनाए गए।

इस मौके पर नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर सतीश कुमार चौहान, मीनाक्षी चौहान, अक्षय कुमार, पारस, सतेन्द्र, सचिन, डोली आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles