spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

काशीपुर : खालसा फाउंडेशन ने किया नेत्र जांच शिविर का आयोजन

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : खालसा फाउंडेशन द्वारा गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब काशीपुर में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। नेत्र चिकित्सा कैंप का शुभारंभ काशीपुर एसपी चंद्रमोहन सिंह एवं बाबा लखविंदर सिंह (बाबा लक्खा जी), बाबा परगट जी, खालसा फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियों ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान खालसा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने एसपी चंद्रमोहन सिंह को सम्मानित किया।

इस दौरान कार्यक्रम में एसपी चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि सामाजिक हित एवं जनकल्याणकारी भावनाओं के साथ खालसा फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा जनहित के कार्य के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। आज प्रत्येक नागरिक को सामाजिक कार्यों में योगदान देकर मानव सेवा के लिए तत्पर रहकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने खालसा फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कैंप में लगभग 300 लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया। जिसमें लगभग 42 लोगो के ऑपरेशन के लिए निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट ऋषिकेश नेत्र चिकित्सालय ले जाया जाएगा जहां पर नेत्रों का ऑपरेशन किया जाएगा।

खालसा फाउंडेशन के प्रदेश प्रवक्ता जगमोहन सिंह बंटी ने बताया कि खालसा फाउंडेशन के माध्यम से लोगों को जो मदद दी जा रही है उसके लिए पूरी टीम जनसेवा के लिए कार्यरत है। खालसा फाउंडेशन गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब काशीपुर कई वर्षों से मानवता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य के लिए भी रहेगा।

इस दौरान कार्यक्रम में खालसा फाउंडेशन की पूरी टीम के साथ ही आई इंस्टीट्यूट निर्मल आई इंस्टीट्यूट ऋषिकेश से डॉ. राकेश रमोला, डॉ.सिद्ध नगर, डॉ. बबलू, डॉ. मनीष द्वारा शिविर में लोगों की जांच की गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles