spot_img
spot_img
Friday, June 26, 2026
spot_img

काशीपुर : पटरी से उतरे रेलगाड़ी के इंजन के पहिये

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर में आज दोपहर बाद रेलगाड़ी के इंजन के पहिये पटरी से उतर गए। इंजन के पहिए पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना इज्जतनगर मण्डल के अधिकारियों को दी गयी। जिसके बाद स्पेशल ट्रेन से आई टीम द्वारा घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद इंजन के पहिये दोबारा पटरी पर चढ़ाए गए।

रेलवे सूत्रों के अनुसार घटना आज दोपहर 3-4 बजे के बीच की है और रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर 6 की बताई जा रही है। जब हेमपुर इस्माईल में आईजीएल के मालगाड़ी के कन्टेनर छोड़कर इंजन वापस रेलवे स्टेशन पर आया था। इस दौरान इंजन के आगे के 4 पहिये पटरी से उतर गए थे। इस दरम्यान यह गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं रेल कर्मियों द्वारा अपने उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद रेल दुर्घटना यान इज्जतनगर, लालकुआं से लाया गया। साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम करीब 6 बजे के आसपास यान की मदद से रेल इंजन को वापस पटरी पर रखा गया। तब जाकर रेल कर्मियों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles