spot_img
spot_img
Friday, July 17, 2026
spot_img

काशीपुर : शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पार्षद सहित 21 गिरफ्तार, भाजपाईयों ने दिया एसपी कार्यालय पर धरना

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : भाजपा पार्षद सहित शराब पीकर हंगामा करने एवं पुलिस से अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार कर उनका 151 के तहत चालान करते हुए 12 वाहनों को सीज कर दिया।

जानकारी के अनुसार बीती रात बड़े गुरुद्वारा के पीछे ईदगाह रोड पर कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। झगड़े और हंगामे की सूचना पाकर कटोराताल पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि स्थानीय भाजपा पार्षद सुरेश सैनी तथा उसके अन्य साथियों ने पुलिस के साथ अभद्रता की। जिसके बाद पुलिस ने पार्षद सहित 21 लोगों को गिरफ्तार कर सभी का एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराकर 151 धारा में चालान कर उनकी 12 बाईकों को भी सीज कर दिया।

उधर, भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही अन्य पार्षदों और भाजपाईयों में आक्रोश फैल गया। मेयर उषा चौधरी, भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, दीपक बाली सहित नगर निगम के कई पार्षद एसपी कार्यालय पहुंचे और वहां धरने प्रदर्शन पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी कर मुकदमा वापस लेने की मांग की।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles