spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल…

Chandra Grahan:  8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण देव दीपावली के दिन लगने जा रहा है। इस साल ऐसा संयोग बना है कि महज 15 दिन के अंदर 2 ग्रहण लग रहे हैं। हिंदू धर्म और ज्‍योतिष में ग्रहण को शुभ नहीं माना गया है। आइए जानते है सूतक काल और इसके असर के बारे में..

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिवाली के एक दिन बाद 25 अक्‍टूबर को सूर्य ग्रहण लगा था और अब 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण मंगलवार, 8 नवंबर को भारतीय समय के अनुसार शाम 5 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगा। यह  ग्रहण भारत के अधिकतर इलाकों में नहीं दिखेगा। ऐसे में ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी। यह उपच्‍छाया ग्रहण है और इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होता ।

बताया जा रहा है कि भारत में केवल पूर्वी हिस्सों में चंद्र ग्रहण 2022 देखने को मिलेगा। जबकि देश के बाकी हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण 2022 दिखाई देगा। जिन शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण 2022 दिखाई देगा उनमें कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी, काठमांडू, टोक्यो, मनीला, बीजिंग, सिडनी, जकार्ता, मेलबर्न, सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क शहर, लॉस एंजिल्स, शिकागो और मेक्सिको सिटी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि है चंद्र ग्रहण के कारण सभी 12 राशि वालों की मानसिक स्थिति और जीवन पर शुभ-अशुभ असर पड़ेगा। कुछ लोगों को चंद्र ग्रहण के दौरान तनाव, अनिर्णय की स्थिति, मानसिक कष्‍ट का सामना करना पड़ सकता है। वहीं देश-दुनिया पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। इसमें मौसम पर असर होने जैसी घटनाएं शामिल हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles