spot_img
spot_img
Wednesday, July 15, 2026
spot_img

मंदिरों में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला गैंग पहुंचा सलाखों के पीछे

अभिनव अग्रवाल
हरिद्वार (महानाद): एसएसपी हरिद्वार के सख्त रुख के पश्चात पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिरों में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

बता दें कि दिनांक 14/11/2022 को ग्राम कटारपुर के शिव मन्दिर में मुख्य पुजारी ओमपुरी को अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट कर, बन्धक बनाकर मन्दिर से नगदी व एक सामान का बक्सा लूट लिया गया था। साथ ही मंदिर परिसर में आगजनी भी की गयी थी। उक्त सम्बन्ध में थाना पथरी पर गंभीर धाराओं में एफआईआर सं. 632/22 धारा 452, 342, 323, 427, 436, 323, 506, 392 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पथरी पुलिस एवं सीआईयू रुड़की की विभिन्न टीमों की दिन-रात की मेहनत एवं मुखबिरों के बिछाए हुए जाल में फंसाते हुए एक मुखबिर की सटीक सूचना पर दिनांक 16.11.2022 को भट्टा तिराहे से 1. दिनेश पुत्र राम स्वरुप निवासी फेरुपुर, थाना पथरी, हरिद्वार 2. आकाश पुत्र तेलूराम निवासी ग्राम बिशनपुर, थाना पथरी, हरिद्वार तथा 3. संजीव उर्फ संजू पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम बिशनपुर, थाना पथरी, हरिद्वार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना के दिन लूटे गये 64,010 रुपये, 2 अवैध तमन्चे 315 बोर व 4 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। वहीं, अभियुक्तगण की निशानदेही पर लूटे गये बक्से व सामान को भी बरामद किया गया।

पूूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बतरय कि वे पिछले 4-5 दिन से साथ मिलकर प्लम्बर का कार्य कर रहे थे और लगातार शिव मन्दिर कटारपुर में काम के बहाने से अंदर जा रहे थे ताकि किसी को शक न हो और पुजारी से मन्दिर में परदे व नल फिटिंग की बात कर रहे थे। इसी बहाने कहां क्या रखा है। आने जाने के कौन कौन से रास्ते हैं, इसकी रेकी भी कर रहे थे। इसी दौरान अभियुक्तों ने मन्दिर में रखे पुजारी के बक्से एवं बक्से की विशेष देखरेख को देखकर, लूट की योजना बनाई और उक्त घटना को अन्जाम दिया।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पथरी पवन डिमरी, एसआई वीरेन्द्र सिंह नेगी, देवेन्द्र सिंह तोमर, कां. नारायण, दौलत तथा रमेश शर्मा

सीआईयू टीम रुड़की की टी में प्रभारी सीआईयू रुड़की जहाँगीर अली, हे.का. अहसान अली, कां. अशोक, सुरेश रमोला, रविन्द्र खत्री, महिपाल तोमर तथा नितिन कुमार शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles