spot_img
spot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_img

काशीपुर : मिल गई हॉस्पिटल से चोरी गई बाईक, एक गिरफ्तार दो फरार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : मुरादाबाद रोड स्थित एक अस्पताल से चोरी गई बाईक को पुलिस ने बरामद कर एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गये।

बता दें कि विगत 3 दिसंबर को ठाकुरद्वारा क्षेत्र निवासी फिरोज आलम पुत्र साकिर ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बाईक को एक अस्पताल की पार्किंग से अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर अभियुक्तों की तस्दीक कर आज अपराहन वार्ड नंबर 18, ठाकुरद्वारा निवासी नाजिम पुत्र भूरा को केवीआर हॉस्पिटल के पास ओवरब्रिज से चोरी की बाईक सहित गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान बाईक चोर नाजिम ने बताया कि उसने उक्त बाईक को सरवरखेड़ा निवासी शाजिद उर्फ सज्जू पुत्र अब्दुल रशीद के साथ चोरी किया थी। जिसमें उसका साथ सरवरखेड़ा निवासी नासिर पुत्र अब्दुल रशीद ने भी दिया था। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। उसके दोनों साथियों की तलाश जारी है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल, कां. मनोहर चंद्र, हरीश प्रसाद शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles