spot_img
spot_img
Thursday, May 21, 2026
spot_img

काशीपुर में खुल गई पापाज बेकरी, मिलेगा बिना अंडे का केक और अन्य सामान

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : जी हां बिना अंडे का केक और बेकरी से जुड़े अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए अब आप टेंशन फ्री हो जाएं। अब आपको इधर-उधर कहीं नहीं भागना पड़ेगा, क्योंकि अब आपके शहर काशीपुर में माता मंदिर रोड पर पंजाबी सभा के पास खुल गई है पापाज बेकरी। इस बेकरी का आज पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार व जसपुर के ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल व अंबिका डायग्नोस्टिक द्वारा खोली गई इस बेकरी के संचालकों राज गुंबर, मनीष चावला, मुकेश चावला, रोहित तनेजा व मोहित तनेजा ने बताया कि पापाज बेकरी पर सभी प्रकार की खाद्य सामग्री बिना अंडे वाली होगी और नगर व क्षेत्रवासियों को महानगरों जैसा स्वाद मिलेगा। बेकरी में ऊपरी तल पर एक बहुत बडा हाल है जिसमें अनेक कार्यक्रम किए जा सकते हैं। आगंतुकों को यहां आकर कुछ अलग ही फील होगा।

संचालक मुकेश चावला ने बताया कि नगरवासी पार्टी हॉल, फैमिली मीट टुगेदर, बर्थडे, एनिवर्सरी, रिंग सेरेमनी और बिजनेस मीटिंग के लिए सादर आमंत्रित हैं। बस एक बार सेवा का मौका दीजिए, फिर आप बार-बार यहां आएंगे। उद्घाटन अवसर पर आज नगर व क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य स्त्री पुरुष मौजूद रहे, जिन्होंने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

मौजूद लोगों में मनोज कौशिक, अमन बाली, असीम चावला, प्रवीण सेठी, मनीष सपरा, राजीव घई, राजीव परनामी मनोज तनेजा, मनोज बाठला, डी -बाली ग्रुप की चेयरमैन उर्वशी दत्त बाली, अलका पाल, संदीप सहगल, चेतन अरोरा, शहजाद राय, लवीश अरोरा, हर्ष कक्कड़, राहुल पैगिया, डॉक्टर एमए राहुल, राम अग्रवाल, पवित्र शर्मा, अमित सक्सेना, मनोज प्रजापति, संयोग चावला, कृष्णा देवी, मंजू गुंबर, मधुरिमा वर्मा, सोनिया चावला, कृष्णा चावला, तनु चावला, मनीष तनेजा, मनीष कुमार, यश कुमार, अनन्या गुंबर, जसवीर सिंह सैनी, मुमताज मंसूरी, अशोक कुमार बब्बर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles