spot_img
spot_img
Tuesday, June 30, 2026
spot_img

काशीपुर : हॉलीडे पैकेज के नाम पर युवती से हड़पे 1.47 लाख, ओटीपी पूछकर उड़ाये 30 हजार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : शातिर ठग आये दिन लोगों को अपन ानिशाना बनाकर उनकी गाढ़ी कमाई लूटने में लगे हुए हैं। यहां, गोवा घूमने का पैकेज बुक कराने के नाम पर एक युवती से 1,47,00 रूपये हड़प लिए। पीड़िता ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम खोखराताल, काशीपुर निवासी जसमीत कौर मलही पुत्री परमजीत सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसने 25 सितंबर 2022 को दो व्यक्तियों का पाउलो हॉलीडेज कंपनी पादरी होम काम्प्लेक्स, मडगांव, गोवा से घूमने के लिए एक पैकेज बुक कराया था। उन्होंने पैकेज बुक करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसने तीन किश्तों में 1,47,400 रुपये ट्रांसलेशन आईडी के माध्यम से कंपनी को भुगतान कर दिया। परंतु उन्होंने उन्हें कोई पैकेज नहीं दिया। जब युवती ने उनसे अपने पैसे वापिस मांगें तो टालमटोल करनी शुरू कर दी और कहा कि कुछ दिनों में आपका पेमेंट वापिस कर दिया जायेगा। परंतु अभी तक तीन किश्तों में दिया गया पैसों 1,47,400 रुपये कम्पनी द्वारा वापिस नहीं किया गया है और वे लोग अब फोन भी नहीं उठा रहे है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

वहीं, एक साइबर ठग ने ओटीपी पूछकर एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 30,463 रुपये की शॉपिंग कर ली। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मौहल्ला महेशपुरा निवासी जय प्रकाश पुत्र हरिशंकर कश्यप ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 दिसंबर को उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात महिला का फोन आया। फोनकर्ता ने अपने को बैंक कर्मी बताते हुए क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी मांगी। इस दौरान साइबर ठग को उसने ओपीटी भी बता दी। 29 दिसंबर को जब वह स्टेटमेंट लेने बैंक पहुंचा तो पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से 30,463 रुपये की शॉपिंग की गई है।

जयप्रकाश की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles