spot_img
spot_img
Friday, May 8, 2026
spot_img

दूध में मिलाकर पीजिए जागरी, मिलेगा दोगुना पोषण, कई शारीरिक समस्यायें होंगी दूर

महानाद डेस्क: दूध पीना बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए सेहतमंद होता है। लेकिन कई लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं होता और वे दूध में चीनी, कॉफी पाउडर, बोर्नवीटा जैसी दूसरी चीजें मिलाकर पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं चीनी भले ही दूध का स्वाद बढ़ाती है लेकिन ये सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है। दूध में चीनी की जगह गुड़ मिलाकर पीने से शरीर को दोगुना पोषण मिलता है। गुड़ में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, जिंक और कई तरह के विटामिन पाये जाते हैं। जिनसे शरीर की कई समस्यायें दूर होती हैं। आइए जानते हैं गुड़ और इसकी जागरी के फायदों के बारे में।

पेट से जुड़ी समस्यायें करता है दूर –
खाने के बाद बहुत से लोग गुड़ खाते हैं। लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? यदि नहीं, तो बता दें कि गुड हाजमे के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। खाली गुड़ खाने की बजाए आप इससे बनी जागरी (खांड) को दूध में मिलाकर पिएं। दूध में मौजूद एंटासिड गुड़ के डाइजेस्टिव एजेंट के साथ मिलकर कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या को दूर करता है।

खून की कमी को करता है दूर –
एनीमिया की प्रॉब्लम दूर करने के लिए दूध के साथ गुड़ का सेवन अत्यंत लाभकारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि गुड़ में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के गुण मौजूद होते हैं। जिससे एनीमिया की समस्या दूर होती है।

वजन घटाने में करता है मदद –
वजन कम करने में दूध में गुड़ मिलाकर पीना बेहद असरदार माना जाता है। गुड़ में मौजूद पोटैशियम शरीर में जमे अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करता है। तो वहीं, दूध में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन की वजह से पेट भरा रहता है जिससे भूख कम लगती है। जिससे मोटापे को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

आयेगी बढ़िया नींद –
दूध में गुड़ मिलाकर पीने से नींद न आने की समस्या भी दूर होती है। गुड़ में मौजूद पोषक तत्व हमारे खून को साफ करते हैं और शरीर में ऊर्जा बनाए रखते हैं। इसे पीने से शरीर रिलैक्स होता है और नींद अच्छी आती है।

त्वचा संबंधी समस्याओं को करता है दूर –
दूध के साथ गुड़ का सेवन त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके चेहरे पर कील-मुंहासे, खुजली की समस्या बनी रहती है, तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे त्वचा पर बैक्टीरियल ग्रोथ कम करने में मदद मिलती है।

बालों को देता है मजबूती –
गुड़ मिले दूध को पीने से बाल मजबूत होते हैं। गुड़ में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है। वहीं दूध में कैल्शियम, बायोटिन और पैंटोथैनिक एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करते हैं। इसे पीने से बालों का झड़ना भी कम होता है और बाल तेजी से बढ़ते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें। ‘महानाद’ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles