spot_img
spot_img
Monday, April 13, 2026
spot_img

गजब : लगातार 3 छक्के मारकर शुभमन गिल ने बनाया दोहरा शतक, भारत ने बनाये

महानाद डेस्क: हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेले जा रहे मैच में भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने लगातार 3 छक्के मारकर अपना दोहरा शतक बनाया। वे 208 रन बनाकर आउट हुए।

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। भारत की आधी टीम 249 के स्कोर तक पवेलियन लौट गई थी। लेकिन शुभमन गिल एक छोर से बल्ला थामे रहे। उन्होंने 149 गेंदों पर 208 रन बनाए। गिल ने अपनी पारी में 19 चैके और 9 छक्के जड़े। वे पारी के अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर शिपली का शिकार हुए। ग्लेन फिलिप्स ने उनका कैच लपका।

भारत ने निर्धारित 50 ओवर मे 8 विकेट खोकर 349 रन बनाये हैं। न्यूजीलैंड को जीतने के लिए 350 रन बनाने होंगे।

भारतीय टीम में आज रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज शामिल हैं।

न्यूजीलैंड टीम में फिन एलेन, डेवॉन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (कप्तानध्विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, हेनरी शिपले, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर शामिल हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles