spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

देहरादूनः भू-माफियाओं पर होगी बड़ी कार्रवाई, करीब 10 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त…

देहरादून पुलिस भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करने जा रही है।  बताया जा रहा है कि पुलिस ने आतंक फैलाने वाले भू-माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। जिसकी कवायद शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इसके पहले चरण में  देहरादून के 13 बड़े भू-माफियाओं को चयनित किया गया है। इन भू-माफियाओं की करीब 10 करोड़ की संपत्ति जब्त की जाएगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दून पुलिस की रड़ार में 150 से अधिक गैंगस्टर है। पहले चरण में पुलिस द्वारा 13 बड़े भू-माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि डीएम की संस्तुति मिलते ही इन माफियाओं की संपत्ति को जब्त किया जाएगा। जिसमे देहरादून पुलिस एमडीडीए और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई होगी।

इनकी संपत्ति होगी जब्त

  1. आशा नागर पुत्री हरि कृष्ण नागर
  2. हरिनगर उर्फ हरिकांत पुत्र शिवशरण नागर
  3. अतीक अहमद पुत्र मोबीन अहमद
  4. विनोद उनियाल पुत्र जेएस उनियाल
  5. दीपक मित्तल पुत्र अश्विनी कुमार
  6. अमित बेदी पुत्र दयाल कुमार बेदी
  7. पूजा बेदी पत्नी अमित बेदी
  8. राजपाल वालिया पुत्र अज्ञात
  9. नसीम पुत्र शब्बार
  10. मुकर्रम पुत्र अनवर
  11. इम्तियाज पुत्र मुमताज
  12. शावेज पुत्र मुमताज
  13. मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद हारून

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles