spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

उत्तराखंड में शुरु हुई ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना’, फ्री में भरा जायेगा इन लोगों का सिलेंडर

बाजपुर (महानाद) : जनपद प्रभारी एवं प्रदेश के कृषि कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को बाजपुर स्थित ब्लॉक कार्यालय में आयोजित ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना’ के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पौड़ी में आयोजित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना’ शुभारंभ कार्यक्रम के प्रसारण को भी मंत्री जोशी ने सुना।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने लाभार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2022 में चुनावों के दौरान अपने घोषणा पत्र में कहा था कि सरकार बनने पर प्रदेश के (1.84 लाख) अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को सालाना 03 निःशुल्क गैस रिफिल का लाभ दिया जाएगा। धामी सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए पिछले वर्ष जुलाई से ही इसे प्रदेश में लागू कर दिया था। मंत्री जोशी ने इस योजना के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

मंत्री जोशी ने कहा मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना से जनपद ऊधम सिंह नगर में प्रचलित अन्त्योदय योजना के कुल 17,445 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का लाभ जनपद में कार्यशील कुल 36 गैस एजेन्सियों के माध्यम से करवाया जा रहा है।

इस योजना के तहत अन्त्योदय लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में अप्रैल 2022 से जुलाई के मध्य प्रथम, माह अगस्त से नवम्बर के मध्य द्वितीय तथा माह दिसम्बर से मार्च 2023 के मध्य तृतीय निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल उपलब्ध करायी जा रही है। मंत्री जोशी ने कहा इस योजना के तहत अध्यतन आईओसी कम्पनी द्वारा 12031, बीपीसी द्वारा 7261 एवं एचपीसी द्वारा 2,095 कुल 21,387 रिफिल निःशुल्क अन्त्योदय लाभार्थियों को उपलब्ध करा दी गयी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के तहत सरकार द्वारा रूपया 2,18,72,846 (दो करोड अट्ठारह लाख बहत्तर हजार आठ सौ छियासी रुपये) धनराशि की रिफिल उपलब्ध करा दी गयी है।

जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर वर्ग की चिंता करते हैं। जहां प्रधानमंत्री किसान की चिंता करते हैं वहीं सीमा पर खड़े जवान की भी चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। देश के करीब 80 करोड़ गरीबों को फ्री राशन उपलब्ध किया जा रहा है।

मंत्री जोशी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए प्रदेश में धामी सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विहीन कानून बनाया है। जिसमें कोई गड़बड़ी होने पर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार का संकल्प है ‘सही को हम छेड़ेंगे नही, गलत को हम छोड़ेंगे नहीं।’

मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज प्रदेश में विधवा पेंशन में बढ़ोतरी की गई है। इसी प्रकार कृषि के क्षेत्र में मिलेट्स को देश दुनिया तक अपने स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मंडवा को अमीरो की थाली में परोसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 हजार स्वयं सहायता समूह हैं। इसमें 6 लाख महिलायें जुड़ी हुई हैं। इस समूह के माध्यम से किसानों के घर से मंडवा खरीदा जाएगा। जिससे जो संकल्प हमारा है कि 2025 में सवा लाख बहनों को लखपति बनाएंगे उसमे भी कारगर सिद्ध होगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल, डीएसओ तेजबल, उपजिलाधिकारी बाजपुर, महिला मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष उमा जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles