spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर : सकुशल कांवर यात्रा के लिए एसपी अभय सिंह के नेतृत्व में पुलिस मुस्तैद

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल मनाए जाने के लिए एसपी अभय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। इसके लिए जहां कांवर यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके इसके लिए जिले के कप्तान एसएसपी डाॅ. मंजूनाथ सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स को भी लगाया गया है।

एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि हरिद्वार से पवित्र जल लेकर आने वाले कांवरियों को काशीपुर, जसपुर और बाजपुर में किसी भी प्रकार की यातायात दुविधा उत्पन्न ना होने पाए इसके लिए सारी तैयारियों को पूरा करने के साथ-साथ रोड मैप बनाकर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

आपको बता दें कि काशीपुर, जसपुर और बाजपुर की सीमाएं उत्तर प्रदेश से लगने के कारण यहां यातायात का भारी दबाव रहता है तो वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भी यह स्थान संवेदनशील माने जाते हैं। कांवर यात्रा को सकुशल इन रास्तों से संपन्न कराते हुए महाशिवरात्रि पर्व को श्रद्धा पूर्वक मनाया जाये, इसके लिए पुलिस ने अपना कार्य शुरू कर दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles