spot_img
spot_img
Sunday, August 16, 2026
spot_img

पूर्व सीएम हरीश रावत की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती…

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। देहरादून में पूर्व सीएम हरीश रावत की तबियत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरीश रावत को ह्रदय रोग से संबंधित परेशानी आने के चलते मैक्स में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण करने के बाद कार्डियक विभाग में भर्ती कर लिया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार 10 फरवरी को देहरादून में आयोजित प्रदर्शन के दौरान भी हरीश रावत बेहोश हो गए थे। 10 फरवरी को उत्तराखंड बंद के दौरान कांग्रेस के पैदल मार्च के दौरान ही उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गए थे, जिन्हें पुलिस वाले उठा कर अस्पताल ले गए थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles