spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

काशीपुर : महिला सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत जीआरपी ने दी गौरा शक्ति एप की जानकारी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : प्रदेश भर में चल रहे अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत उपमहानिरीक्षक रेलवेज पी. रेणुका के निर्देशन में एसपी रेलवेज अरुणा भारती महोदय के नेतृत्व में थाना जीआरपी काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत चौकी जीआरपी काशीपुर रेलवे स्टेशन में महिला सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिला हेल्प डेस्क की कार्य प्रणाली, गौरा शक्ति एप माड्यूल और उत्तराखण्ड पुलिस एप से प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही की प्रक्रिया, महिला आगुन्तकों से मृदुल व्यवहार तथा महिला सम्बन्धी शिकायतों पर कार्यवाही की प्रक्रिया आदि विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी देने हेतु उक्त क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन काशीपुर में स्थानीय स्कूलों/प्ले ग्रुप क्रमशः मास्टर इण्टरनेशनल स्कूल, विजन वैली स्कूल, एवं दादी माँ प्ले स्कूल काशीपुर की प्रधानाचार्य व स्टाफ तथा रेलवे कालोनी काशीपुर, स्थानीय महिलाओं एवं कन्याओं व रेलवे की महिला यात्रियो ने बड़ी संख्या में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।

 

गोष्ठी के दौरान उक्त महिलाओं को गौरा शक्ति एप एवं उत्तराखण्ड पुलिस एप की जानकारी देने के उपरान्त बड़ी संख्या में एप डाउनलोड करवाये गये व आपातकालीन नम्बरों की जानकारी दीगई। उक्त महिला सुरक्षा जागरूकता गोष्टी का संचालन एसआई सरोज काम्बोज प्रभारी जीआरपी रामनगर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जीआरपी काशीपुर प्रभारी मीनू गौतम, गौरा शक्ति एप एवं महिला डेस्क प्रभारी एसआई तरन्नुम सईद, एसआई गीता गोला व महिला आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष रमेश सिंह नेगी, एसआई नरेश कोहली व समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

गोष्ठी के उपरान्त सभी आगन्तुकों को सूक्ष्म जलपान करवाया गया।

एसआई सरोज काम्बोज ने बताया कि भविष्य में भी महिला सुरक्षा जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया जाता रहेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles