spot_img
spot_img
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

काशीपुर : ज्वैलर्स के बाद अब इंग्लैंड के नंबर से किसान से मांगे एक करोड़

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : अभी ज्वैलरों को धमकी देकर पैसे मांगने पकड़े नहीं गये हैं और एक किसान को फोन कर 1 करोड़ रुपेय की मांग की गई है।

आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर निवासी एक किसान सुखदीप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 मार्च को उसके पास इंग्लैंड के एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उससे एक करोड़ रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर जान से मार डालने की धमकी दी। फोन करने वाले ने यह भी कहा कि महल सिंह को उसी ने मरवाया है। किसान ने उसी के कुछ रिश्तेदारों पर कॉल कर धमकाने का शक जताते हुए जांच की मांग की है।

पुलिस नंबर को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles