spot_img
spot_img
Monday, April 13, 2026
spot_img

दुल्हन के पिता ने रखी अजीब शर्ते, कभी नहीं बनायेगी शारीरिक संबंध, जानें फिर क्या हुआ

झांसी (महानाद) : एक विवाह के दौरान अजीबो गरीब स्थिति खड़ी हो गई जब जैसे ही दुल्हन की विदाई की घड़ी आई, दुल्हन के मुंहबोले बाप ने दूल्हे के सामने 3 शर्ते रख दीं। शर्तें भी इतनी अजीब थीं कि दूल्हे ने उनमें से एक को भी मामने से इंकार कर दिया। जिस पर दुल्हन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया और फिर दूल्हा भी बिना दुल्हन लिए अपने घर वापिस लौट गया।

आपको बता दें कि 6 जून को बरुआसागर थाना क्षेत्र के सिनौरा गांव के रहने वाले मानवेंद्र सेन का विवाह गुरसराय निवासी एक युवती के साथ एक मैरिज हॉल में सम्पन्न हुआ। लेकिन विदाई के समय दुल्हन ने अचानक से ससुराल जाने से मना कर दिया। दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन को मनाने की काफी कोशिश कीं लेकिन इस बीच दुल्हन के मुंह बोले पिता ने उनके सामने तीन शर्तें रख दीं।

पहली शमर्त – दूल्हे और दुल्हन के बीच जीवन में कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनेंगे।
दूसरी शर्त- दुल्हन के साथ उसकी छोटी बहन भी उसके साथ ससुराल जाएगी।
तीसरी शर्त- दुल्हन के मुंह बोले पिता कभी भी उसकी ससुराल जा सकते हैं लेकिन इस बारे में उनसे कोई सवाल नहीं करेगा।

इन अजीबो गरीब शर्तों को सुकर कर दूल्हे ने इन्हें मानने से इंकार कर दिया। जिस पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से मना कर दिया और वह अपने मुंह बोले पिता और छोटी बहन के साथ वापिस अपने घर लौट गई।

शादी टूटने के बाद दूल्हा अपने परिजनों के साथ बरुआसागर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी शादी में 10 लाख रुपए खर्च किए हैं। जिनमें से उसने 3 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने दुल्हन को दिये थे। लेकिन शादी तोड़कर दुल्हन का मुंह बोला पिता उन गहनों लेकर चला गया। जब वे दुल्हन के घर पहुंचे तो वहां पर कोई नहीं था, घर के बाहर ताला लगा हुआ मिला। मानवेन्द्र ने बताया कि दुल्हन की दो बहनें और एक भाई है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। दुल्हन का परिवार विगत 5 वर्षों से मुंहबोले पिता के यहां किराये पर रहता है। शादी में दुल्हन की मां, बड़ी बहन और छोटा भाई शामिल नहीं हुए थे।

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दूल्हा पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। दुल्हन के मुंह बोले पिता की 3 शर्तें नहीं मानने के कारण दुल्हन वापिस अपने घर चली गई है। दुल्हन पक्ष को थाने बुलाया गया है। दूल्हे और दुल्हन पक्ष को आमने-सामने बैठाकर बातचीत की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles