spot_img
spot_img
Saturday, May 30, 2026
spot_img

सुरकुण्डादेवी के दर्शन के करने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर, पढ़ें…

अगर आप सुरकुण्डादेवी के दर्शन के करने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन कल से 28 अगस्त तक पूरी तरह से बंद रहेगा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार सुरकण्डा देवी रोपवे 17 अगस्त से बंद रहेगा। टिहरी के जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि दिनांक 17 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 तक सुरकण्डा देवी रोपवे का वार्षिक रुटीन चेकअप/निरीक्षण किया जाना है। इसलिए रोपवे कल से बंद रहेगा।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा की दृष्टिगत  दिनांक 17 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 तक सुरकुण्डा देवी रोपवे की सेवा पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी। वहीं बताया जा रहा है कि इस दौरान सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को पैदल ही मंदिर की दूरी तय करनी पड़ेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles