spot_img
spot_img
Friday, July 10, 2026
spot_img

आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं पं. गोविन्द बल्लभ पंत : विशाल मिश्रा

रुद्रपुर (महानाद) : भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के जन्म दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, ओसी अमृता शर्मा, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय ने पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने जनपदवासियों को पंत जयंती पर शुभकामना व बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमे पंत जी के मार्ग दर्शन पर चलना चाहिये व समाज के हित में काम करना चाहिये ताकि समाज में एक अच्छा संदेश मिले। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच व जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिये। उन्होंने पंडित जी के जीवन परिचय को बताते हुए कहा कि उनके कार्याे को हमेशा याद रखना होगा। पंत जी सदैव देश के लिये समर्पित रहे। पं. गोविन्द बल्लभ पंत आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं, हमें पं. पंत जी के आदर्शों को अपनाते हुये राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा।

उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी/अधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करें यही महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हमें अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने महापुरुषों के बारे में जानकारी साझा करनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को हमारे देश के एवं देश निर्माण में योगदान देने वालों के बारे में जानकारी हो सके।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने भी अपने विचार रखे।

इस दौरान तहसीलदार पूजा शर्मा सहित कलेक्टेªट के कर्मचारी/अधिकारीगण मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles