spot_img
spot_img
Friday, July 10, 2026
spot_img

काशीपुर : समय पर नहीं उठाया कूड़ा तो कूड़ा उठाने वाली कंपनी का कटा 15 हजार का चालान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कूड़ा उठाने वाली गाड़ी द्वारा नगर में जगह-जगह से समय पर कूड़ा न उठाने पर नगर निगम की टीम ने 15 हजार रुपये का चालान काटा है।

आपको बता दें कि नगर निगम ने काशीपुर क्षेत्र में कूड़ा उठाने का ठेका कोणार्क ग्लोबल सर्विसेज को दिया हुआ है। जिसके द्वारा वार्ड नं. 23 व 25 में पीपल के पेड़ के पास से समय से कूड़ा न उठाने पर 5 हजार रुपये, चामुण्डा विहार के सामने रोड साइड से कूड़ा न उठाने पर 5 हजार रुपये तथा एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के सामने से कूड़ा न उठाने पर 5 हजार रुपये का चालान कुल 15 हजार रुपये का चालान नगर निगम की टीम द्वारा काटा गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles