spot_img
spot_img
Thursday, July 16, 2026
spot_img

काशीपुर : मीनाक्षी चौहान बनीं राज्य सलाहकार समिति की सदस्य

विकास अग्रवाल
देहरादून (महानाद): चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड ने अनमोल फाउंडेशन की मुख्य ट्रस्टी मीनाक्षी चौहान को राज्य सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य गर्भावस्था पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीकी लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994 नियम 2014 के अंतर्गत राज्य स्तरीय बोर्ड एवं राज्य स्तरीय समुचित प्राधिकारी एवं राज्य स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है। 1 मार्च 2019 के द्वारा गठित राज्य सलाहकार समिति के अंतर्गत नामित सदस्यों को कार्यकाल का पूर्ण होने के दृष्टिगत गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीकी लिंग चयन प्रतिशोध अधिनियम 1994 की धारा 17 की उप धारा 5 एवं 6 में प्रदर्श शक्तियों का प्रयोग करते हुए नामित किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles