spot_img
spot_img
Wednesday, June 24, 2026
spot_img

बड़ी खबर काशीपुर : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार डिवाइडर पर चढ़कर हुई क्षत्रिग्रस्त

बाजपुर/काशीपुर (महानाद) : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की फॉर्च्यूनर कार बाजपुर में डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई। जिस पर उन्हें बाजपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हरीश रावत

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कल रात हल्द्वानी से काशीपुर आ रहे थे जहां उन्हें आज अनन्या होटल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करना है। कल रात्रि 12 बजे के आस पास उनकी फॉर्च्यूनर कार बाजपुर में हरियाणा मिष्ठान भंडार के पास लोडर को आवेरटेक करने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ गई और क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ बाजपुर भूपेन्द्र सिंह भंडारी ने उन्हें बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रवाना कर दिया गया। इसके बाद हरीश रावत को काशीपुर के केवीआर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनके सभी टेस्ट किये गये। कोई बड़ी चोट न होने के कारण रात 3 बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया जहां से वे अनन्या होटल पहुंच गये।

बता दें कि आज 9 बजे उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलने के लिए बुलाया हुआ है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles