spot_img
spot_img
Wednesday, July 1, 2026
spot_img

जसपुर : नादेही शुगर मिल का पेराई सत्र शुरु

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : नादेही शुगर मिल में 30 लाख कुंटल लक्ष्य के साथ पेराई सत्र 2023-24 शुरू हो गया।

एससी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. सिंघल और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज पाल ने जीएम विवेक प्रकाश के साथ हवन पूजन कर चेन में गन्ना डालकर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया। वंहीं प्रदेश महामंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।

फैक्ट्री में पूजा अर्चना के बाद किसान विनोद कुमार का सबसे पहले गन्ना तौला गया साथ ही बैलों को तिलक लगाकर और किसान को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जीएम विवेक प्रकाश ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया।

प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि मिल समय से शुरू हो गई है। मिल प्रशासन ने इस बार बिना ब्रेकडाउन के मिल चलाने का भरोसा दिलाया है। इससे किसानों को भी फायदा होगा। वहीं मिल प्रशासन ने बताया कि इस बार गन्ने का भुगतान हर हफ्ते किया जाएगा। उन्होंने पेराई सत्र शुरू होने पर सभी क्षेत्रवासियों को वधाई दी।

इस दौरान जसपुर विधायक आदेश चौहान ने बेहतर कार्य प्रणाली के लिए मिल के जीएम विवेक प्रकाश की प्रशंसा की।

इस अवसर पर एसडीएम गौरव चटवाल, खड़क सिंह चौहान, डॉक्टर सुदेश चौहान, कमल चौहान, राजकुमार गुंबर, सुरेंद्र सिंह चौहान, रवि साहनी, प्रेम सहोता, महिपाल सिंह, गौतम गिरी, सरवन सिद्धू, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. यूनुस चौधरी, सुधीर अग्रवाल, मनोज गुप्ता, चंद्रशेखर, वीरेंद्र सिंह, राकेश चौहान, विनीत कुमार, लियाकत हुसैन, हिमांशु नंबरदार, अमनप्रीत सिंह, जगजीत भुल्लर, अभिषेक कुमार, परविंदर सिंह, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles