spot_img
spot_img
Friday, May 15, 2026
spot_img

53 ग्राम स्मैक के साथ नदीम गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने काली बस्ती के एक युवक को 53 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि कल दिनांक 19.02.2024 को बांसफोड़ान चौकी इंचार्ज एसआई सुनील सुतेड़ी, एसआई मनोज जोशी, कां. तारा चंद, अनिल कुमार, जगदीश भट्ट के साथ ढेला पुल बैरियर, कब्रिस्तान के निर्माणाधीन गेट के पास चेकिंग कर रहे थे तभी कब्रिस्तान के अंदर से एक व्यक्ति मेन रोड की तरफ आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर वापिस जाने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ कर उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम नाम नदीम (24 वर्ष) पुत्र रईस निवासी काली बस्ती, हजरत नगर, काशीपुर बताया।

पछताछ करने पर उसने बताया कि मेरे पास स्मैक है जिसे मैं बेचने जा रहा था। जिसके बाद उसके पास से बरामद स्मैक को तोला गया तोउ सका वजन 53 ग्राम था। जिसके बाद नदीम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 21/8 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करमामले की जांच एसआई जय प्रकाश के सुपुर्द की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles