spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कर दिये दर्जनों दरोगाओं के तबादले

नैनीताल (महानाद) : एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने कल देर रात्रि को दर्जनों दरोगाओं के तबादले कर दिये हैं।

एसआई रविन्द्र सिंह को एसएसपी कार्यालय से प्रभारी एएनटीएफ, प्रकाश पोखरियाल को एसएसपी कार्यालय से एफएफयू, मनोज कुमार यादव को एसएसपी कार्यालय से साईबर सैल, प्रमोद पाठक को एसएसपी कार्यालय से पीआरओ एसएसपी बनाया गया है।

एसआई संजीत राठौर को एसएसपी कार्यालय से प्रभारी एसओजी, सुशील चंद्र जोशी को प्रभारी चौकी टीपी नगर से प्रभारी चौकी हीरानगर, दिनेश चंद्र जोशी को पीआरओ एसएसपी से प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव, पंकज जोशी को साइबर सैल से थानाध्यक्ष मुखानी तबादला किया गया है।

एसआई भुवन सिंह राणा को थानाध्यक्ष खनस्यू से थानाध्यक्ष चोरगलिया, भगवान सिंह महर को पुलिस लाईन से थानाध्यक्ष कालाढूंगी, प्रकाश सिंह मेहरा को पुलिस लाईन से एसएसआई थाना मल्लीताल, रोहताश सागर को एसएसआई भवाली से थानाध्यक्ष खनस्यू बनाया गया है।

एसआई अनीस अहमद को प्रभारी एसओजी से थानाध्यक्ष बेतालघाट, दिलीप कुमार को प्रभारी चौकी खैरना से प्रभारी चौकी रामगढ़, धर्मेन्द्र कुमार को प्रभारी चौकी मंगोली से प्रभारी चौकी खैरना, प्रेमराम विश्वकर्माद को एफएफयू से एसएसआई थाना भवाली बनाया गया है।

एसआई त्रिवेणी प्रसाद जोशी को फोरेन्सिक सेल से चुनाव कार्यालय, सादिक हुसैन को पुलिस लाईन से प्रभारी चौकी ओखलकाण्डा, नीरज चौहान को पुलिस लाईन से प्रभारी चौकी हाईकोर्ट, देवेन्द्र सिंह राणा को प्रभारी चौकी ओखलकाण्डा से प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव बनाया गया है।

एसआई तारा सिंह राणा को थाना रामनगर से प्रभारी चौकी छोई, जोगा सिंह को प्रभारी चौकी छोई से थाना रामनगर, दीपक बिष्ट को प्रभारी चौकी ढेला से प्रभारी चौकी टीपीनगर, सोमेन्द्र सिंह को प्रभारी चौकी हल्दुचौड़ से प्रभारी चौकी बिन्दुखत्ता, गौरव जोशी को प्रभारी चौकी बिन्दुखत्ता से प्रभारी चौकी हल्दूचौड़ बनाया गया है।

एसआई मनोज सिंह अधिकारी को थाना मुखानी से प्रभारी चौकी लामाचौड़, सुनील गोस्वामी को पुलिस लाईन से थाना मुखानी, भूपेन्द्र सिंह मेहता को प्रभारी चौकी रामगढ़ से प्रभारी चौकी मंगोली, विजय कुमार को प्रभारी चौकी सलड़ी से प्रभारी चौकी धानाचूली, विजय कुमार को प्रभारी चौकी धानाचूली से प्रभारी चौकी सलड़ी बनाया गया है।

एसआई रजनी आर्या को थाना बेतालघाट से थाना मुखानी, बलवन्त काम्बोज को प्रभारी एएनटीएफ से प्रभारी चौकी ढेला, मनोज कोठारी को एसएसआई थाना हल्द्वानी, मंजू ज्याला को एसएसपी कार्यालय से प्रभारी एएचटीयू, बबीता को बनभूलपुरा से थाना हल्द्वानी भेजा गया है।

प्रेमा कोरंगा को पुलिस लाईन से थाना बेतालघाट, राजकुमारी को पुलिस लाईन से थाना रामनगर, दीपा जोशी को पुलिस लाईन से थाना तल्लीताल, मीनू गौतम को पुलिस लाईन से थाना काठगोदाम तथा भावना बिष्ट को पुलिस लाईन से थाना हल्द्वानी भेजा गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles