spot_img
spot_img
Tuesday, April 28, 2026
spot_img

काशीपुर ब्रेकिंग : रेडीमेड कपड़ों का व्यापारी हुआ लापता

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : रेडीमेड कपड़ों का एक व्यापारी लापता हो गया। व्यापारी के पुत्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

पुष्प विहार कालोनी, आवास विकास निवासी जतिन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महाराणा प्रताप चौक के पास उनकी रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। दिनांक 29.03.2024 को रोजाना की भांति उसके पिता प्रकाश चन्द्र यादव दुकान पर आये थे, वे दुकान बढ़ाने के बाद 9 बजे रात्रि तक घर पहुँच जाते थे, परंतु देर रात तक घर नहीं पहुँचे। उन्होंने उन्हें अपनी रिश्तेदारियों व अन्य जगहों पर तलाश किया परन्तु कुछ पता नहीं चला।

यदि किसी को उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो वह उनके नंबर 6398927792 अथवा प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के मो.नं. 9411112904 पर सूचना दे सकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles