spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

गजब : डॉक्टर पत्नी दो प्रेमियों के साथ होटल में उड़ा रही थी गुलछर्रे, पति ने की पिटाई

कासगंज (महानाद) : नगर के एक होटल में एक डॉक्टर द्वारा अपनी डॉक्टर पत्नी को उसके दो प्रेमियों के साथ होटल में आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों गुलछर्रे उड़ाते हुए पकड़ लिया और अपने परिजनों के साथ मिलकर अपनी पत्नी और उसके दोनों प्रेमियों की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस महिला डॉक्टर और उसके दोनों प्रेमियों को लेकर थाने आ गई और दोनों प्रेमियों को शांति भंग के आरोप में चालाकर कर जेल भेज दिया। इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार डॉक्र पति-पत्नी में पिछले 2 वर्षों से विवाद चल रहा है। दोनों अलग- अलग रहते हैं। डॉक्टर पत्नी कासगंज जिले में ही सरकारी अस्पताल में तैनात है।

बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर का पति अपनी पत्नी पर काफी समय से नजर रख रहा था। बुधवार को महिला डॉक्टर दो युवकों के साथ होटल में गुलछर्रे उड़ा रही थी तो डॉक्टर पति को इसका पता चल गया और वह पूरे परिवार के साथ होटल पहुंचा और कमरे के अंदर तीनों को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

पति ने बताया कि उसका विवाह सन 2013 में हुआ था। उसकी पत्नी के युवकों से नाजायज संबंध थे। जिस कारण दोनों पति-पत्नी में काफी समय से विवाद चल रहा है। समझाने और ससुराल में शिकायत करने पर उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। लगभग एक साल पहले महिला अपने पति का घर छोड़कर कहीं और रहने लगी थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles