spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

काशीपुर : झांकी कला मंच समिति का गठन, अब अश्लील वस्त्र पहनकर नहीं होगी झांकी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : भगवान की झांकियों में अश्लीलता, मजाक आदि को नियंत्रित करने के लिए मां मंशा देवी मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित श्री मंशा देवी मंदिर के शोभा यात्रा प्रमुख विकास शर्मा ‘खुट्टू’, विश्व हिन्दू परिषद के जिला सहमंत्री आशीष शर्मा, विशाल रुहेला, राहुल शर्मा, मुकेश पाहवा, शोमित शर्मा, मुकेश शर्मा, बलराम प्रजापति, रवि कुमार की उपस्थिति में झांकी कला मंच समिति का सर्व सहमति से गठन किया गया।

समिति में पारस शर्मा को अध्यक्ष, ललित सावरिया को उपाध्यक्ष, सूरज चन्दा को सचिव, मयूर कांत्रिक, कृष्णा काली को उप सचिव, शिवा को कोषाध्यक्ष, सिद्धार्थ वाधवा को प्रचार मंत्री तथा यशपाल, गोपाल, विशाल, रवि तथा रोहित छलिया को सदस्य मनोनीत किया गया।

समिति ने भगवान की झांकियों में अश्लीलता, मजाक आदि को नियंत्रित करने के लिए निम्न नियम बनाये हैं –

01. छोटे व अश्लील वस्त्र पहनकर झांकी नहीं होगी ।
02 अश्लील गानों पर कोई नृत्य नहीं होगा ।
03. बिना धार्मिक मंच के कोई झांकी नहीं होगी ।
04 जादू वाली कोई झांकी नहीं होगी।
05. किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन कर झांकी नहीं होगी।
06. शादी पार्टी में नृत्य करने वाले कलाकार धार्मिक मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन नहीं करेंगे।
07. आग वाला कोई भी कार्य धार्मिक मंच पर नहीं होगा।
08. सुदामा जी के चरित्र पर कोई छेडछाड़ नहीं करेगा।
09. इन सभी नियमों का उल्लंघन करने पर आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा जिसकी धनराशि 11000/- रू. देनी होगी।
10. कोई भी कलाकार द्वारा पार्टी के द्वारा दिये गये कमरे को वह जैसे लेते हैं उसी प्रकार से उस कमरे को देकर आयें और अगर किसी घर वाले के द्वारा कोई शिकायत संज्ञान में आई तो कलाकार उसका स्वयं जिम्मेदार होगा और उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।
11. झांकी वाले कमरे में बाहर से आये व्यक्ति का प्रवेश वर्जित होगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles