spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

बड़ी खबर : कुमाऊं मंडल में 15 साल से ज्यादा पुराने अतिक्रमण होंगे चिन्हित

हल्द्वानी (महानाद) : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर कुमाऊं मंडल के समस्त जिलाधिकारियों और विभागध्यक्षों को 15 साल से ज्यादा पुराने अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए 15 दिन के भीतर आख्या उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

दीपक रावत ने अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए हर जिले में पूर्व में गठित जिला स्तर कमेटी को सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन सरकारी संपत्ति पर जो भी अतिक्रमण है, उसको चिन्हित करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाए।

कमिश्नर रावत ने कहा कि यह विभागाध्यक्षों की जिम्मेदारी है कि उनकी सरकारी संपत्ति पर किसी के द्वारा अतिक्रमण न किया जाए। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles