spot_img
spot_img
Wednesday, March 4, 2026
spot_img

20 साल की युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया युवक

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक बीस साल की युवती को एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती की माता ने तहरीर देकर अपनी बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है।

ग्राम कुंडेश्वरी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 25.5.2024 को बंटी नाम का युवक उसकी 20 साल की पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उसने पुलिस से अपनी पुत्री को बरामद करने की गुहार लगाई है।

हुलिया : नाम – चेतना, उम्र 20 वर्ष, कद – 5 फिट 6 इंच, काले रंग सूट एवं पैरों में चप्पल पहने है।

यदि किसी को भी उक्त युवती के बारे में सूचना मिले तो वह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के मो. नं. 9411112904 पर संपर्क कर सकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles