spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

‘आप’ को दिल्ली की एक सीट न जिता पाये स्वास्थ्य को दरकिनार कर धुआंधार प्रचार करने वाले केजरीवाल

दिल्ली (महानाद) : अपने स्वास्थ्य को दरकिनार कर अंतरिम जमानत पर बाहर आये केजरीवाल दिल्ली में अपनी पार्टी को एक सीट भी न जिता पाये। भाजपा ने उन्हें व उनकी सहयोगी कांग्रेस को पूरी तरह से धूल चटा कर सातों सीटें जीत लीं।

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी थी। जिसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी एवं दिल्ली में अपनी सहयोगी कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। लेकिन वे अपनी पार्टी को एक भी जिता नहीं पाये।

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव जीतने के लिए अपने स्वास्थ्य को भी दांव पर लगा दिया। उन्होंने बार-बार कहा कि उनका वजन कम हो रहा है और यह कैंसर का संकेत हो सकता है लेकिन उन्होंने अंतरिम जमानत के 21 दिनों में अपने स्वास्थ्य का परीक्षण नहीं करवाया और प्रचार में जुटे रहे। जैसे ही वे प्रचार से खाली हुए तो उन्हें अपने स्वास्थ्य की याद आई और उन्होंने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के लिए कोर्ट से उनकी जमानत 7 दिन और बढ़ाने की अपील की लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली और उन्हें वापिस जेल जाना पड़ा।

केजरीवाल यदि चाहते तो 21 दिन में से एक दिन अपनी जांचे करा सकते थे। लेकिन शायद वे जेल से बाहर रहने के बहाने ढूंढ रहे थे, जिसमें वे कामयाब न हो पाये।

दिल्ली के चुनाव परिणाम –
1. चांदनी चौक सीट से भाजपा के प्रवीन खंडेलवाल ने कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल को 89325 वोटों से हराया।
2. पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा के हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार मोनू को 93663 वोटों से हराया।
3. नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी एवं सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती को        78370 वोटों से हराया।
4. उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के मनोज तिवारी ने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को 138778 वोटों से हराया।
5. उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपाा के योगेंद्र चांदोलिया ने कांग्रेस के उदित राज को 290849 वोटों से हराया।
6. दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के सही राम को 124333 वोटों से हराया।
7. पश्चिम दिल्ली से भाजपा के कमलजीत सहरावत ने आम आदमी पार्टी के महाबल मिश्रा को 199013 वोटों से हराया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles