spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : एसएसपी ने कर डाले 1 दर्जन से ज्यादा तबादले

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने 1 दर्ज से ज्यादा इस्पेक्टरों/सब इस्पेक्टरों के तबादले कर दिये हैं।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कैलाश चन्द्र भट्ट को प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट बनाया गया है। वहीं एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर चन्द्रभान सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बनाया गया है।

प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट गिरीश चन्द्र शर्मा को प्रभारी साईबर सेल पुलिस कार्यालय बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना डालनवाला राकेश गुसांई को पुलिस अधीक्षक नगर में विभिन्न सेल का प्रभारी बनाया गया है।

प्रभारी साईबर सेल पुलिस कार्यालय इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल को प्रभारी निरीक्षक थाना डालनवाला बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश शंकर सिंह बिष्ट को एसओजी देहात का प्रभारी बनाया गया है।

प्रभारी एसओजी देहात राजेन्द्र सिंह खोलिया को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश बनाया गया है।

थानाध्यक्ष रायपुर एसआई कुन्दन राम को एसओजी नगर भेजा गया है। एसएसआई कोतवाली डालनवाला प्रदीप नेगी को रापुर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

थानाध्यक्ष कालसी वैभव गुप्ता को एसएसआई थाना सहसपुर बनाया गया है। एसएसआई थाना रायपुर गुमान सिंह नेगी को एसएसआई कोतवाली डालनवाला बनाया गया है।

एसएसआई थाना सहसपुर भवन चन्द पुजारा को थानाध्यक्ष कालसी बनाया गया है। चौकी प्रभारी धारा कोतवाली नगर आशीष कुमार को प्रभारी फील्ड यूनिट पुलिस कार्यालय बनाया गया है।

चौकी प्रभारी कुल्हाल, विकासनगर हर्ष अरोड़ा को चौकी प्रभारी धारा कोतवाली नगर बनाया गया है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles