spot_img
spot_img
Wednesday, April 29, 2026
spot_img

सावधान आये दिन ठगे जा रहे हैं लोग, अब साला बनकर ठग लिये लाखों रुपये

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक साइबर ठग ने एक व्यक्ति का साला बनकर उससे लाखों रुपये ठग लिये। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मानपुर फिरोजपुर निवासी सतनाम सिंह पुत्र मनजीत सिंह ने बताया कि दिनांक 31.7.2024 को दिन के 12 बजे उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं विदेश से तुम्हारा साला मलकीत सिंह बोल रहा हूं। मेरे को पैसे की जरूरत है। मैं आपके खाते में 7,44,000/-के करीब पैसे डाल रहा हूं। जिस पर उन्होंने अपनी लड़की करमजीत कौर के खाते में उपरोक्त पैसे डालने के लिये कहा। जिस पर उसने कहा कि आपकी लड़की के खाते में 24 घण्टे में पैसे आयेंगे, मुझे पैसे की तुरंत आवश्यकता है आप अपने खाते में से दो लाख तीस हजार रुपये डाल दो।

सतनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने उसकी बात पर विश्वास करते हुए चैक के माध्यम से पंजाब एण्ड सिंध बैक शाखा रामनगर रोड, स्टेडियम के पास, काशीपुर से उसके खाते केनरा बैंक में डाल दिये । इसके बाद उनके मोबाईल पर 2,30,000 रुपये खाते से कटने का मैसेज आ गया। जब बाद में उन्होंने अपने रिश्तेदार मलकीत सिंह को फोन करके पूछा तो उसने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई फोन पैसा लेने के लिये नहीं किया है। इस प्रकार उनके साथ 2,30,000 रुपये का फ्रॉड हो गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles