spot_img
spot_img
Sunday, April 5, 2026
spot_img

एक भाई का आरोप : धर्म परिवर्तन के दबाव से परेशान होकर की है युवती ने आत्महत्या

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : प्रतापपुर निवासी एक युवक ने अपनी बहन की आत्महत्या के लिए एक धर्म परिवर्तन का दबाव न झेल पाने को जिम्मेदार ठहराया है। उसने दूसरे समुदाय के एक युवक पर उसकी बहन को धर्म परिवर्तन कर विवाह करने के लिए प्रताड़ित करने का अरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

प्रतापपुर क्षेत्र निवासी एक युवक ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया किउसकी बहन की विजयनगर, काशीपुर निवासी एक दूसरे समुदाय के युवक के साथ दोस्ती थी। वह उसकी बहन को धर्म परिवर्तन कर अपने साथ विवाह करने के लिए कई बार मानसिक व शारीकि रूप से प्रताड़ित करता था। उसकी बहन ने कई बार इसका विरोध कर धर्म परिवर्तन करने के लिए मना किया, किन्तु वह लगातार उसकी बहन को हिन्दू धर्म को छोडकर मुस्लिम धर्म अपनाकर अपने साथ विवाह करने के लिए दबाब बनाता था।

युवक ने बताया कि दिनांक 20-8-2024 को उक्त युवक उसकी बहन को अपने साथ लेकर गया तथा उसके साथ मारपीट की तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाब बनाया, जिससे आहत होकर उसकी बहन मानसिक रूप से परेशान हो गयी। उक्त युवक दसकी बहन को मानसिक व शारीकि रूप से धर्म परिवर्तन करने के लिए व विवाह कने के लिये दबाब बनाता रहा, जिस कारण दिनांक 21-8-2024 को उसकी बहन ने उक्त युवक द्वारा किये गये मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के दबाव में आकर पंखें से लटक कर आत्महत्या कर ली।

मृतका के भाई ने उक्त युवक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles